अमरोहा : छह वर्ष पूर्व अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर के निकट पड़ा मिला लहूलुहान शव, सीओ ने किया मौका मुआयना

अमरोहा, अमृत विचार। छह वर्ष पूर्व गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने वाली महिला की सवेरे शौच जाते समय हत्या कर दी गई। सोमवार को घर से कुछ दूर खेत के निकट खाली भूखंड में उसका लहूलुहान शव मिला। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और सीओ मौके पर पहुंचे। महिला के पति ने तहेरे भाई समेत तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी मिथिलेश खड़गवंशी (40) ने करीब छह वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला रहरा अड्डा शिव मंदिर कोट पश्चिमी निवासी बिट्टू जाटव से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मिथिलेश के पहले पति की मौत हो गई थी। उस के एक बेटा व बेटी हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। बिट्टू से मिथिलेश को अभी कोई बच्चा नहीं था। महिला का शव घर से करीब 200 मीटर दूर लहूलुहान हालत में मिला। महिला के नाजुक अंग धारदार हथियार से क्षत-विक्षत किए गए थे।

 सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा और सीओ अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की। ई-रिक्शा चालक बिट्टू जाटव का कहना है कि उसका तहेरे भाई से झगड़ा हुआ था। उसने तहेरे भाई समेत तीन लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। उधर, मौका मुआयने के बाद सीओ ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पति खुद संदेह के घेरे में है। हालांकि उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 

शौच को गई महिला की हत्या हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मृतका के पति बिटटू जाटव की तहरीर पर गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।-अभिषेक यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर और हैदराबाद रियासतों के पास थे बहुमूल्य हीरे-जवाहरात : नवेद

संबंधित समाचार