Fatehpur News : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

फतेहपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के करमचंद सांडा गांव में एक युवक सुबह कपड़े फैलाने तार पर फैलाते समय बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमचंद सांडा गांव निवासी शिवहरे का 42 वर्षीय पुत्र गनेश कुमार तार में आ रहे बिजली के करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गनेश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार