सहारनपुर में गौरव यात्रा से बवाल, इंटरनेट सेवा बंद - धारा 144 लागू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर, अमृत विचार।  राजा मिहिर भोज के इतिहास को दर्शाने को लेकर गौरव यात्रा निकलने पर अड़े राजपूत और गुर्जर समाज आमने सामने आ गए हैं। यात्रा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने काफी प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार जिले में दोनों समुदायों में टकराव भी हुआ है। इसके चलते इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। साथ ही वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार किसी ने भी यात्रा निकालने की अनुमति नहीं ली थी। शहर में हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार गौरव यात्रा को निकालने के संबंध में गुर्जर समाज को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। हालांकि इसके बावजूद यात्रा निकाली गयी और इसमें हजारों लोग शामिल हुए। पुलिस ने जनपद में कई स्थानों पर गुर्जर समाज के कई नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया है। 


ये भी पढ़ें - UP MLC Election Result : यूपी विधान परिषद चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित, भाजपा ने दर्ज की जीत

संबंधित समाचार