Etawah News : संस्कार विकास समिति ने 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में संस्कार विकास समिति ने 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया।

इटावा में संस्कार विकास समिति ने 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया। विवाह समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ सुन्दरकाण्ड संगीतमय पाठ से प्रारम्भ हुआ।

इटावा, अमृत विचार। बीते दिवस दिन रविवार को संस्कार विकास समिति ने 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह नगर के एक मैरिज होम में आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ चालक राम नरेश शर्मा एवम् नमन तिवारी द्वारा गणेश पूजन एवम् दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।

विवाह समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ सुन्दरकाण्ड संगीतमय पाठ से प्रारम्भ हुआ। शाम 5 बजे 11 दुल्हाओं की बारात नगर भ्रमण हेतु रेलमंडी रामसीता मंदिर से प्रारंभ होकर नदी का पुल होते हुए बड़ा चौराहा, हाईवे चौराहे से होते हुए  मैरिज होम कार्यक्रम स्थल पहुंची।

अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा व सचिव संजीव चतुर्वेदी ने बताया की इस सामूहिक विवाह में भावना संग अंशुल, प्रिया संग अजीत, पूजा संग रूप सिंह, डोली संग रोहन सिंह, मनोरमा संग हरी मोहन, आरती संग सोनू, उपासना संग सचिन, सरोजनी संग बंटी, जशोदा कुमारी संग गौरव कुमार, आकांक्षा संग राजीव, सीमा संग गोविन्द विवाह परिणय सूत्र बंधन में बंधे।

संस्कार विकास समिति के द्वारा फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन, अलमारी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी सेट, बरोठे के बर्तन के डबल सेट, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, मोबाइल फोन, सीलिंग पंखा, लेडी पर्श, बड़ा बक्सा, छोटा बक्सा, आटा टंकी, गैस चूल्हा सिलेंडर, बर्तन, हीटर, ट्राली बैग, कुकर, आर्टिफिशियल ज्वलरी, प्रत्येक दुल्हन के लिए नौ नौ साडियाँ, प्रत्येक दूल्हे को दो जोड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा, जूता जोड़ी, दुल्हन के लिए दो दो जोड़ी जूते तथा ग्रहस्थी का सारा सामान दिया गया।

विवाह जयमाला कार्यक्रम शाम 7 बजे तथा प्रीतिभोज शाम 8बजे हुआ रात 12बजे के बाद वर वधू का बंधन में बांधने के बाद शुभ विदाई हुई। कार्यक्रम मैं नगरपालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विवाह कार्यक्रम सरक्षक मंडल नाथूराम द्वावेदी, अनुरुद्ध नारायण दीक्षित, अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सचिव संजीव चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष उमेश नारायण चौधरी, विवाह प्रभारी सर्वेश गुप्ता ओमराम पुरवार देवेंद्र सिंह एवम् रामवरन यादव आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार