Bareilly: गो-तस्करों के दो गिरोहों को पुलिस ने किया पंजीकृत
पंजीकृत गिरोहों के बदमाशों को तलाश कर रही पुलिस
बरेली, अमृत विचार। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर भोजीपुरा और क्योलड़िया पुलिस ने दो गिरोहों को पंजीकृत किया है। क्योलड़िया थाने में पंजीकृत गिरोह में सात और भोजीपुरा में पंजीकृत गिरोह में तीन बदमाश शामिल है। दोनों गिरोह के आरोपी गो-तस्करी की घटनाओं में संलिप्त पाए गए हैं।
क्योलड़िया पुलिस ने बताया कि उनके यहां पंजीकृत गिरोह का सरगना एजाज अहमद उर्फ भूरा उर्फ भूरे खण्डसारी उर्फ ख्वाजा निवासी परसरामपुर है। इसके अलावा बीसलपुर थाना के गांव मीरपुर का शकील, सेंथल के मोहल्ला गढ़ी का जुबैर, भौआ बाजार निवासी नक्खा उर्फ मुस्तकीम, बुंदा, परसरामपुर का अरमान और नन्हें हैं।
एजाज अहमद के खिलाफ चार, शकील के खिलाफ पांच, जुबैर के खिलाफ 8, नक्खा के खिलाफ 4, बुंदा के खिलाफ 2, अरमान के खिलाफ 3, और नन्हें के खिलाफ 3 मुकदमें पंजीकृत हैं। वहीं, भोजीपुरा में पंजीकृत गिरोह का सरगना परसराम पुर निवासी नाजिम है। नाजिम के खिलाफ 6 मुकदमें, गिरोह के दूसरे सदस्य मोनिस निवासी भूड़ा थाना भोजीपुरा के खिलाफ 5 और सिंथरा थाना देवरनियां निवासी नन्हें के खिलाफ 4 मुकदमें पंजीकृत हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: खाद्य लाइसेंसधारक 31 मई से पहले दाखिल करें रिटर्न
