बरेली: खाद्य लाइसेंसधारक 31 मई से पहले दाखिल करें रिटर्न
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के तमाम खाद्य लाइसेंस धारकों से वार्षिक रिटर्न भरने के लिए कहा है। उन्होंने विभाग में लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों, प्रोपराइटर, डायरेक्टर, नामिनी, पार्टनरों को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक रिटर्न यानी फार्म डी-1 31 मई तक जरूर भर दें।
विभागीय पोर्टल पर जाकर रिटर्न भरा जा सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय धर्मराज मिश्र ने बताया कि 31 मई के बाद फार्म डी-1 भरने पर 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लगेगा। इसलिए अलग अलग प्रतिष्ठानों के अलग रिटर्न दाखिल करने होंगे। केवल ऑनलाइन रिटर्न दाखिल किए जाएंगे। किसी प्रकार का व्यक्तिगत रूप से प्रेषित या ई-मेल पर प्रेषित फॉर्म डी-1 मान्य नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: महबूबा मुफ्ती के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, जानिए क्या कहा?
