बरेली: महबूबा मुफ्ती के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, जानिए क्या कहा?
बार-बार ऐसा करने पर जारी किया जा सकता है फतवा
फाइल फोटो
बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नसीहत देते हुए कहा है कि वह एक जिम्मेदार मुस्लिम महिला हैं। राज्य की मशहूर सियासी शख्सियत होने के साथ मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। इन तमाम खूबियों के साथ साथ वह एक मुसलमान भी हैं लिहाजा शरीयत का कानून उन पर भी लागू होता है।
उन्हें इस्लाम के तमाम नियम और कानून को अपनाना होगा। मौलाना ने कहा कि महबूबा मुफ्ती बीते दिनों भी एक मंदिर में गई थीं और वहां के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। गलती का अहसास होने पर उन्होंने तौबा की। मगर एक बार फिर किसी मंदिर में जाकर उन्होंने अपनी गलती को दोहराया है।
वह भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे उनके खिलाफ उलमा फतवा जारी करने पर मजबूर हों। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन उन्हें इस्लाम के दायरे में रहकर सियासत करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- बरेली: बिजली कनेक्शन काटकर 68 बकाएदारों को कुर्की का नोटिस भेजा, मचा हड़कंप
