बरेली: बिजली कनेक्शन काटकर 68 बकाएदारों को कुर्की का नोटिस भेजा, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजली बकाएदारों के खिलाफ चलाया गया अभियान

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान शाहदाना क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। बिजली विभाग की टीम ने बकाया दस हजार रुपये की बिजली बिल वाले 68 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर कुर्की का नोटिस भेजा। जबकि पांच हजार रुपये से अधिक बकाए वाले 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। चोरी के शक में कई घरों में टीम ने मीटर को भी चेक किए।

सोमवार को शाहदाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई से बकाएदारों और बिजली चोरों में उथल-पुथल रहा। पांच हजार रुपये से अधिक बकाए वाले 32 उपभोक्ताओं पर कुल छह लाख रुपये का बकाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इनके घरों के कनेक्शन काट दिए।

एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि 10000 रुपये से ऊपर के 68 बकाएदारों को कुर्की का नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं से अमीन द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली की जाएगी। अवर अभियंता नीरज के नेतृत्व में अभियान के दौरान 12 उपभोक्ताओं के मीटर की भी जांच की गई। अभियान चलाने वालों में दिनेश, सुरेश, अरविंद, हरबंश, फिरोज मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: खेत पर जा रही किशोरी से छेड़छाड़, पांच लोगों पर दर्ज FIR

संबंधित समाचार