बहराइच: सड़क हादसों अधिवक्ता समेत दो की मौत
बहराइच, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात को सड़क हादसे हो गए। सड़क हादसे में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत चिलवरिया के मोहरना गांव निवासी रवींद्र नाथ (34) राम अभिलाख दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता थे। सोमावर रात को वह बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल गए थे।
सोमवार रात को शादी समारोह में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस आते समय रात में 11 बजे के आसपास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अधिवक्ता की कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने मृत घोषित कर दिया। उधर कोतवाली नगर के गुदड़ी चौराहा निवासी पिक्कू कश्यप(28) पुत्र ओम प्रकाश कश्यप अपनी ससुराल ग्राम धनौली रमवापुर से पन्नहा रमपुरवा बारात में गया था। वहां से वापस अपनी ससुराल रात में जा रहा था।
रात में 2.15 बजे हरदी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गदा मार खुर्द के निकट अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से पिक्कू कश्यप पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर मृतक के भाई प्रीतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-UP News: समय पूर्व ओपीडी छोड़ने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश
