प्रयागराज में NH 30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर - चालक की मौत, कई घायल
प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तकरीबन 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 30 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहाँ विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के घंटों बाद भी चालक दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में फंसा रहा। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। ये पूरा मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज : घर से दूर आम के बाग में मिला शव , एक व्यक्ति हिरासत में
