बहराइच: उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रमेश पाठक को डीजीपी से मिला रजत पदक, जिले के लोगों में हर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नवाबगंज क्षेत्र निवासी प्रमेश पाठक को डीजीपी ने रजत पदक से सम्मानित किया है।इसकी जानकारी मिलते ही जिले के लोगों में हर्ष है।  नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदान के मजगंवा निवासी प्रमेश पाठक पुत्र सतगुरु प्रसाद पाठक इस समय पुलिस महानिदेशक के पीएसओ के पद पर तैनात हैं। 

प्रमेश पाठक को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का रजत पदक प्रदान किया है। यह पदक उनके उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन  के लिए पुलिस महानिदेशक डॉ आर के विश्वकर्मा ने दिया। प्रमेश पाठक ने बताया कि सेवा के दौरान अब तक 50 से अधिक पुरस्कार और लगभग एक लाख रुपये नगद इनाम उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी मिला है।

प्रमेश पाठक ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पीएसओ के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में सुरक्षा पर्वेक्षण का दायित्व भी संभाल रहे हैं। मालूम हो कि पुलिस सेवा में आने से पहले प्रमेश चकबंदी विभाग में व शिक्षक का कार्य कर चुके हैं। 

इनके पिता स्व. सतगुरु प्रसाद पाठक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। प्रमेश ने पुरस्कार मिलने का श्रेय पत्नी प्रिया शर्मा का सहयोग और माता पिता बड़े भाई बहन व गुरुजनों के आशीर्वाद और टीम वर्क  के कार्य को दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जालसाजी कर फर्जी बैनामा करने वाले तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार