मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता, कराया स्थिति से अवगत

मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता, कराया स्थिति से अवगत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मणिपुर की स्थित से अवगत कराया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - सरकार की नीतियों के कारण वैश्विक मंच पर बढ़ रही है भारत की भूमिका : राजनाथ सिंह

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज मणिपुर के हालात को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की और राज्य में जारी हिंसा को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। उनका कहना था कि 22 साल पहले भी मणिपुर जल रहा था। तब प्रधानमंत्री अटल जी थे। आज फिर से मणिपुर जल रहा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

इसका कारण भजपा की विभाजनकारी तथा ध्रुवीकरण की राजनीति है। मणिपुर जल रहा था लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस दौरान कर्नाटक चुनाव में व्यस्त थे। श्री खड़गे ने कहा, "हमारे लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उम्मीद है कि सत्तारूढ़ सरकार राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।”

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र के ने कहा,“ मणिपुर की जनता भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण मर रही है लेकिन प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं।क्या यही श्री मोदी का आपका 'सबका साथ, सबका विकास' का वादा है जिसके लिए लोगों ने वोट दिया। राज्य की स्थिति को लेकर पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में गृह मंत्री अमित शाह को करीब एक महीना लग गया।

मणिपुर के लोग इस संवेदनशील मामले पर भाजपा की चुप्पी के पीछे छुपे एजेंडे को समझने में विफल हैं।मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में गृह मंत्री अमित शाह को करीब एक महीना लग गया। मणिपुर के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं की इस संवेदनशील मामले पर भाजपा चुप क्यों है।” 

ये भी पढ़ें - SC ने PMLA की वैधता को चुनौती देने की आड़ में जमानत अनुरोध करने के चलन की निंदा की