अमेठी: सपा राज में था गुंडों का वर्चस्व- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना
अमेठी। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में गुंडों-माफियाओं का बोलबाला था जो मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में या तो भूमिगत हो गये है,या प्रदेश छोड़ गये है। कुछ ऐसे भी है जो एनकाउंटर में मारे जाने के डर से सरेंडर कर रहे हैं।
ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि सपा सरकार में एक नारा था ‘जो प्लाट खाली है वह प्लाट हमारा है।’ मगर अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया है। गुंडा माफिया भ्रष्टाचारी बिल में घुस गए है या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए है।
माफिया एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल ने हर क्षेत्र में गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। पहले गरीबों का सपना हुआ करता था। आज वह गरीबों के द्वार पर मोदी सरकार ने उपलब्ध कराया है।
किसानों को किसान सम्मान निधि सीधे खाते में जा रही है ।
उज्जवला योजना के अंतर्गत सभी गरीबों को गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया है। जो शौचालय पहले गरीबों का कभी सपना हुआ करता था। सभी गरीबों को शौचालय एवं आवास देने का भी काम किया है। आज जनमानस में मोदी सरकार एवं योगी सरकार को लेकर एक विश्वास कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों 2019 से भी बड़ी जीत 2024 में हो।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर: सपा विधायक रमाकांत यादव को मारपीट के मामले में चार माह की सजा, सात हजार रुपए का जुर्माना
