रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ मिलक/अमृत विचार। मिलक कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव हाइवे किनारे पड़ा मिला। रिक्शा चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे की क्षेत्र के …

रामपुर/ मिलक/अमृत विचार। मिलक कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव हाइवे किनारे पड़ा मिला। रिक्शा चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दे की क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव निवासी 40 बर्षीय  शिशुपाल रिक्शा चलाकर अपना जीवन व्यतीत करता था। मृतक शिशुपाल तीन भाई हैं। जिनके पास 2 बीघा जमीन है। मृतक शिशुपाल के दो भाई बनवारी और सूर्य प्रकाश हिमाचल प्रदेश में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों के परिवार गांव में ही उसके तीसरे भाई शिशुपाल के साथ रहते हैं।

मृतक के भाई सूर्य प्रकाश ने बताया कि मेरा भाई शिशुपाल रिक्शा चलाकर अपना जीवन व्यतीत करता था। गांव का ही रामचंद्र अक्सर उससे अपने हिस्से की जसमीन बेचने को कहता था। इसीकी चलते 25 अगस्त को रामचंद्र जमीन का बैनामा कराने शिशुपाल को बहला पुछला कर मिलक के उपनिबंधक कार्यलय ले गया था। बैनामा कराने के बाद शिशुपाल अपने घर नहीं लौटा तो सूर्यप्रकाश को उसकी पत्नी ने पूरी जानकारी फोन पर दी।

आनन फानन में सूर्यप्रकाश हिमाचल से अपने गांव के लिए रवाना हो गया। गुरुवार को सुबह आठ बजे जब वह घर पहुंच तो उसने गांव के रामचंद्र व राजेन्द्र पर हत्या की आशंका जताते हुए अपने भाई शिशुपाल के गायब होने की गुमशुदगी थाना मिलक में दर्ज कराई।तत्पश्चात परिजनों ने शिशुपाल की खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार देर रात सूचना मिली कि बाईपास हाइवे किनारे किसी का शव पड़ा है। शव की शिनाख्त सूर्यप्रकाश ने अपने भाई शिशुपाल के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सूर्यप्रकाश ने गुरुवार को शिशुपाल के गायब होने की सूचना थाने पर दी थी।कुछ समय पश्चात शिशुपाल का शव हाइवे किनारे मिला। मृतक के भाई के सूचना पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रहे है।घटना का पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगा।

संबंधित समाचार