अयोध्या : बाग में खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
फत्तापुर चौराहा स्थित बाग की रखवाली करने गया था बुजुर्ग शिवशंकर
मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फत्तापुर चौराहा स्थित एक बाग में बुधवार की सुबह एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और मामले की जांच में जुटी है।
बताया गया कि ग्राम बिकावल निवासी 60 वर्षीय शिव शंकर रावत पुत्र राम दुलारे रावत बाग की रखवाली करने गए थे। बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर व क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी सहित रुदौली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के पुत्र रामू का आरोप है कि उसके पिता के सिर पर किसी ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार
