पुरोहित ने गुरमीत सिंह खुडियान और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुडियान और बलकार सिंह को राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल सदस्यों की संख्या 16 हो गई है। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्यपाल की अनुमति से समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

शपथ लेने के बाद खुडियान और सिंह ने शपथ पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने प्रतिहस्ताक्षर किए। मान ने दोनों मंत्रियों को नए कार्यभार के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मंत्री जुनून और जोश के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे। 

ये भी पढ़ें : OTT कार्यक्रमों में तंबाकू के खिलाफ चेतावनी जारी करना अनिवार्य, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमों में संशोधन किए 

संबंधित समाचार