लखनऊ : श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है बड़ी भुइयन माता मंदिर, श्री हनुमत महायज्ञ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 108 फीट ऊंची धर्मध्वजा की ख्याति प्राप्त राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा गांव स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। अवसर है यहां चल रहे 11 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ के आयोजन का। 25 मई से आरंभ हुए इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में हर सुबह तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य, आचार्य शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में अन्य पुरोहितों द्वारा यहां पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हनुमान जी को 51 किलो लड्डू का भोग लगाया जाता है। यहां दोपहर तीन बजे से हवन-पूजन आरंभ होता है जो शाम तक चलता है। जिसके बाद शाम को आचार्य शिवाकांत द्विवेदी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाता है। 

तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने किया आह्वान
वही माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि तीन जून तक प्रत्येक दिवस यहां प्रातः सात बजे पूजन, दोपहर तीन बजे हवन और भागवत कथा का आयोजन सायं सात बजे से होता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। उन्होंने बताया कि 4 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के आयोजन के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। वहीं नागा साधु आनंद गिरि ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि रोग-दोष आदि से पीड़ित व्यक्ति यहां आएं और हवन में आहूतिं दें। बजरंगबली की कृपा से सब अच्छा होगा।


ये भी पढ़ें - लखनऊ : नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों को सरकार देगी प्रशिक्षण, CM योगी भी रहेंगे मौजूद

संबंधित समाचार