ममता : बछड़े को दूध पिलाती है मादा श्वान, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक
कन्नौज, अमृत विचार। घर में छोटे बच्चों को खिलाने के लिए माएं अक्सर उनके पीछे भागती रहती है। मां हमेशा चाहती है कि उसका बच्चा भूखा ना रहे। ऐसी ही भावना पशुओं में भी होती है, लेकिन किसी दूसरे के बच्चे के लिए कम ही देखने को मिलती है। नीचे दिखाए गए वीडियो में कुछ ऐसा शायद पहली बार देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक मादा श्वान गाय के बछड़े को अपना दूध पिला रही है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल ये वीडियो यूपी के जनपद कन्नौज स्थित कस्बा जलालाबाद क्षेत्र का है। जहां एक पशुपालक ने तीन माह के बछड़े को खुला छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मां (गाय) के पास जाने पर पशु पालक उसे डंडे के जोर से भगा देता था। भूखा रहने पर बछड़ा घास-फूस खाने लगा लेकिन इससे उसका पेट नहीं भरता था। बछड़े को भूखा देख मादा श्वान (कुत्ता) की ममता जाग गई। अब मादा श्ववान हर रोज बच्चों के साथ इस बछड़े को भी दूध पिलाती है। बछड़ा भी बड़े चाव से मादा श्ववान का दूध पीता है। मादा श्ववान का बछड़े को दूध पिलाने की हर ओर चर्चा है। अब लोग इस मार्मिक दृश्य की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगे हैं।
ममता : बछड़े को दूध पिलाती है मादा श्वान, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक pic.twitter.com/cvx9RPXuRv
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 31, 2023
ये भी पढ़ें -मेलबर्न में बार-बार क्यों महसूस हो रहे हैं भूकंप के झटके
