रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर फिर बरसाए बम, कम से कम तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बम बरसाए, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस ने मई में मुख्यत: ड्रोन के जरिये कीव पर कुल 17 बार हमले किए थे। बृहस्पतिवार को मॉस्को ने यूक्रेनी राजधानी को एक बार फिर निशाना बनाया, जिससे कई आवासीय इमारतें और एक क्लीनिक नष्ट हो गया अधिकारियों ने बताया कि रूस के ताजा हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। 

इस बीच, प्रशासन ने लोगों से शिविरों या अन्य सुरक्षित ठिकानों के अंदर रहने का अनुरोध किया है। उसने इस हफ्ते की शुरुआत में बालकनी में खड़ी एक महिला के रूसी हमले की चपेट में आकर जान गंवाने के बाद यह कदम उठाया है। यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली रूसी ड्रोन और मिसाइलों के हमलों को नाकाम करने में अधिक प्रभावी साबित हो रही है, लेकिन कुछ मामलों में मलबे से इमारतों में आग लगने और वहां रह रहे लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं। 

प्रारंभिक खबरों से संकेत मिलते हैं कि बृहस्पतिवार को कीव की हवाई रक्षा प्रणाली रूस द्वारा दागे गए सभी हथियारों को नष्ट करने में कामयाब रही, लेकिन इमारतों में उनका (रूसी हथियारों का) मलबा गिरने से कम से कम तीन लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। 

ये भी पढे़ं- राहुल गांधी ने सिलिकॉन वैली के एआई विशेषज्ञों और स्टार्टअप उद्यमियों के साथ की बातचीत

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव