प्रतापगढ़ में आमने-सामने भिड़ी बाइक, दो की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले के रानीगंज क्षेत्र में बीजेमऊ गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई और इस हादसे में दो व्यक्तियों की जान चली गई। अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात घटी जिसमें दीपक कुमार (32) और दीपक सरोज (32) की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - जालौन : 25 हजार के इनामी बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार