मायावती को पसंद नहीं आया सीएम गहलोत का तोहफा, कहा- जनता के साथ छल कर रही है राजस्थान सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जनता को छले जाने का आरोप लगाते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर रसोई गैस की कीमतों में कमी और 100 यूनिट मुफ्त बिजली का कांग्रेस का वादा महज चुनावी है जिससे जनता को बचने की जरूरत है।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा “राजस्थान में विधानसभा आमचुनाव के नजदीक अब वहाँ की कांग्रेस सरकार द्वारा 500 रूपए में रसोई गैस व 100 यूनिट फ्री बिजली देने आदि की घोषणा स्पष्टतः चुनावी छलावा नहीं तब और क्या।
जबकि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर इनको ये कार्य सरकार बनने के प्रारंभ में पांच साल पहले कर देना चाहिए था।”

उन्होंने कहा “राजस्थान की तरह ही जनहित व जनकल्याण कार्यों में विफल रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस, मध्य प्रदेश की भाजपा व तेलंगाना की बीआरएस सरकार विधानसभा चुनाव के नजदीक अपनी सरकार को बचाने हेतु अनेकों प्रलोभनों व भ्रामक विज्ञापनों आदि के छलावे का सहारा ले रही हैं जबकि जनता इनसे ऊब चुकी है।”

बसपा अध्यक्ष ने कहा “कि उपरोक्त चारों राज्यों की जनता ने इन पार्टियों की सरकार को, चुनावी वादे के मुताबिक, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन आदि दूर करने एवं राज्य का आपेक्षित विकास करने का भरपूर मौका दिया, किन्तु इन पार्टियों की सरकारों ने जनता के हित की अनदेखी की व उनके साथ विश्वासघात किया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: दिल्ली पुलिस से तमिल अभिनेत्री ने बोला था झूठ! आरोपी ने कहा- यूपी भवन में नहीं लिया था कोई कमरा

 

संबंधित समाचार