बस्ती : जनपद मुख्यालय पहुंची पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा, कर्मचारियों ने किया स्वागत
अमृत विचार, बस्ती । पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा गुरुवार को संतकबीरनगर के कांटे से बस्ती सीमा में दाखिल हुई। यहां से यात्रा मुंडेरवा से ओरवारा से बस्ती शहर में दाखिल हुई। यात्रा का कर्मचारियों ने जगह-जगह स्वागत किया और इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मुंडेरवा कस्बे में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शहीद किसान स्थली पर पेंशन बहाली संयुक्त मंच ‘एनजेसीए’ के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। यात्रा में शामिल कर्मचारी नेताओं डॉ. नरेश आदि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है। कहा कि चरणबद्ध आन्दोलनों में राज्य कर्मचारी, शिक्षक सहित अन्य संगठनों के लोग अपनी भूमिका निभाए, जिससे सरकार को बाध्य किया जा सके। पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का स्वागत करते हुये प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि इस रथ यात्रा का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। संघ के प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि अब अधिकारों के लिए आर-आर के संघर्ष का समय आ गया है।
स्वागत करने वालों में सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, रामचन्द्र शुक्ल, दुर्गेश राव, अतुल कृष्ण राज, चन्द्रशेखर शर्मा, मो. इकबाल, कृष्णकान्त त्रिपाठी, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, अवनीश चौरसिया, धर्मेन्द्र उपाध्याय, संदीप मिश्र, जय प्रकाश शुक्ल, आलोकनाथ वर्मा, महेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, अतुल कुमार, विशाल पटेल, राम अछैवर चौधरी, नीलम आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : 14 दिन से लापता युवक का गोमती नदी में मिला शव
