प्रतापगढ़: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, भाजपा नेता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पट्टी, प्रतापगढ़। पट्टी-अमापुर मार्ग पर अनियंत्रित कात पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्र समेत तीन घायल हैं। पट्टी कस्बे के कुम्हिया निवासी असगर अंसारी (48) पुत्र जहूर अंसारी निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

गुरुवार को वह अपने पुत्र जीशान (22), रायपुर निवासी इरफान (25)पुत्र पप्पू निमंत्रण में जा रहे थे। रास्ते में सीमा पुत्री राम अकबाल निवासी भाटीकला घर जाने के लिए आमापुर मोड़ के पास कार में बैठी। दोपहर करीब ढाई बजे कार वारडीह गांव के पास अचानक एक पोल से टकराई पोल टूट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

मेन रोड निवासी हाफिज फिरोज मौके पर पहुंचे घायलों को पहचान कर घर वालों को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पट्टी भेजा। जहां पर डाक्टरों ने असगर अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि उनके पुत्र जीशान, रायपुर निवासी इरफान को गंभीर हालत में प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। सीमा का सीएचसी में  इलाज चल रहा है। सूचना पर तहसीलदार मनोज कुमार राय, कोतवाल नंदलाल सिंह पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : रुदौली की कान्हा गौशाला का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

संबंधित समाचार