बाराबंकी: महिला को ब्लैकमेल कर जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने वाला पूर्व चेयरमैन भेजा गया जेल
दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला को ब्लैकमेल कर जबरन अवैध संबंधों के लिए दबाव बनाने वाले नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन को अंततः पुलिस ने गुरुवार को जेल रवाना कर दिया। पुलिस ने इस अभियुक्त को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन देर शाम तक वह गिरफ्तारी से इनकार करती रही।
दरियाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नूर आलम राइन पुत्र अकबर निवासी प्रतापगंज कस्बा दरियाबाद ने एक महिला के पड़ोस में बाग ले रखा था। महिला बाग में आती जाती थी। एक दिन नूर आलम ने जबरदस्ती उसके साथ फोटो ले ली तथा उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें भी की और न्यू मेडिकल कॉलेज के सामने रोक कर भी उसके साथ अश्लीलता की। जब महिला अवैध संबंध बनाने के लिए राजी नहीं हुई। तो उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर महिला ने पूर्व चेयरमैन नूर आलम के खिलाफ दरियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बेटे ने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर, केस दर्ज
