लखनऊ: मकान मालिक ने किरायदार को बंधक बनाकर पीटा, गोमतीनगर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर थाने में एक युवक ने मकान-मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि जबरन कमरा खाली का दबाव बना मकान मालिक ने पीड़ित को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीट दिया। हंगामा बढ़ने पर आरोपित पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

ग्वारी गांव निवासी शेष दीक्षित ने बताया कि वह अमरीश के संग वह अंकुर वर्मा के मकान में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि गत 30 मई रात 10:30 बजे अंकुर वर्मा अपने परिवारिक सदस्यों को लेकर कमरे पर पहुंचा। कमरा खाली करने के लिए आरोपित पीड़ित के भाई अमरीश से गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने किराएदार को बंधक बना कर पीटा दिया। शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नशे में धुत युवकों ने होटल में की तोड़फोड़, पीजीआई पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संबंधित समाचार