हरदोई: दिनदहाड़े आशा बहू के कुंडल नोच कर भागा बदमाश
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार की दोपहर सीएचसी के निकट एक बाइक सवार आशा बहू के कुंडल नोचकर चंपत हो गया। अस्पताल के आसपास दहशत व्याप्त हो गयी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई निवासी आशा बहू सोनश्री मरीज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई थी। बाहर निकल कर नींबू खरीदने लगी। उसी समय अल्लाह पुर की ओर से आई एक बाइक पर सवार बदमाश ने उसके कान से कुंडल में नोच लिया और चंपत हो गया।
घटना के वक्त आशा बहू चिल्लाती रही लेकिन बाइक सवार बदमाश आराम से चंपत हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से आसपास दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आपको बता दें शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब है।
ये भी पढ़ें - अयोध्या : कैंप में पहुंचे ज्वाइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर ने सुनी किसानों की समस्याएं
