संभल: देश में मुस्लिमों व दलितों पर हो रहा जुल्म- डा. शफीकुर्रहमान बर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिये गये बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं कि देश में जैसे मुसलमानों के साथ जुल्म हो रहा है वैसे ही दलित भी जुल्म का शिकार हो रहे हैं।

डा. बर्क ने कहा कि मुसलमानों के साथ जितना जुल्म अब हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा की सरकार में मुसलमानों के साथ नाजायज सलूक किया जा रहा है। मुसलमानों की तरह दलित और कमजोर तबके के लोग भी जुल्म के शिकार हो रहे हैं। देश के हालात और इन सब बातों से मुंह फेरकर भाजपा की सरकार संसद बनाने और उसका उद्घाटन कर वाहवाही लूटने में लगी है।

भाजपा की सरकार लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। सांसद बर्क ने कहा कि सरकार का फर्ज यह है कि वह सबको समान नजर से देखे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। भाजपा नफरत की राजनीति कर असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में लगी रहती है।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार