बरेली: जेईई, नीट परीक्षा निरस्त कराने को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। जेईई-नीट परीक्षा निरस्त कराने और स्कूल की फीस माफ कराने को लेकर कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र पटेल ने कहा की सरकार छात्रों की जान की परवाह किए बगैर जेईई और नीट परीक्षा कराने पर अड़े हैं। उनका कहना है …
बरेली, अमृत विचार। जेईई-नीट परीक्षा निरस्त कराने और स्कूल की फीस माफ कराने को लेकर कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र पटेल ने कहा की सरकार छात्रों की जान की परवाह किए बगैर जेईई और नीट परीक्षा कराने पर अड़े हैं।
उनका कहना है कि अगर परीक्षा निरस्त नहीं की गई, तो समाजवादी लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अतुल पाराशरी ने कहा प्राइवेट स्कूलों के द्वारा लगातार अभिभावकों का फीस के नाम पर जो उत्पीड़न किया जा रहा है।
उसका हम समाजवादी लोग विरोध करते हैं। जिला प्रशासन को फीस माफ करते हुए अभिभावकों की समस्या का समाधान करना चाहिए। इस दौरान मोहित भारद्वाज, प्रशांत यादव, मुशाहिद, मोहसिन रजा, हरेंद्र, सौरभ यादव, अवनीश यादव, अवदेश मिश्रा, आकाश गंगवार ,सौरभ, अनुज कश्यप, सिंटू पाठक ,पंकज यादव, धीरज प्रताप, संदीप ,राघव शिवा ,अरमान, लिटिल, उत्तकर्ष ,दीपक गंगवार, अनुज यादव ,देव पटेल, रितेश यादव मौजूद रहे।
