बरेली: कैंट बोर्ड अधिकारियों ने हटाए अवैध निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छावनी परिषद की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए कैंट बोर्ड की ओर से अभियान चलाया गया। कैंट क्षेत्र में आर्य बाजार स्कूल के पास बने मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने कब्जा कर मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर कैंट बोर्ड की …

बरेली, अमृत विचार। छावनी परिषद की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए कैंट बोर्ड की ओर से अभियान चलाया गया। कैंट क्षेत्र में आर्य बाजार स्कूल के पास बने मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने कब्जा कर मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर कैंट बोर्ड की टीम ने शुक्रवार की सुबह अतिक्रमण को हटा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम के साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौजूद रहा।

कैंट बोर्ड के आर्य बाजार स्कूल के पास बने मंदिर पर स्थानीय लोग अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराने की तैयारी में जुटे हुए थे। लोगों ने मंदिर की जमीन के चारो ओर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया था। उसके बाद जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह कैंट बोर्ड की टीम मंदिर परिसर में हो रहे अवैध कब्जे हटाने को लिए पुलिस बल के साथ पहुंच गई।

उसके बाद टीम के कर्मचारियों के साथ कब्जा कर रहे लोगों ने ईंट और रेता बजरी को खुद ही हटाना शुरू कर दिया। कब्जा हटाने पहुंची टीम में रक्षा संपदा विभाग से एसडीओ विनय कुमार गुप्ता, सफाई निरीक्षक मनोज तिवारी, दीप सक्सेना, एई आरके माहेश्वरी, जेई एसपी सिंह और एएसआई राजेश कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार