Fatehpur Fire : कंटेनर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, पेंट लाद कर कानपुर से जा रहा था वाराणसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हाईवे पर कंटेनर में लगी आग।

फतेहपुर में हाईवे पर कंटेनर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिले के साथ कौशांबी की दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई।

फतेहपुर, अमृत विचार। कानपुर से वाराणसी जा रहा पेंट से भरा कंटेनर मंगलवार कनवार बार्डर पर अचानक खागा हाईवे पर जलने लगा। जिससे नेशनल हाईवे में भगदड़ मच गई। उधर, आग से घिरते कंटेनर से चालक व खलासी ने किसी तरह से कूदकर खुद की जान बचाई। दमकल विभाग ने पड़ोसी जिले की दो गाड़ियों के साथ पड़ोसी जिले कौशांबी की भी दो स्टेश्न की फायर सेवा का सहारा लिया गया। आग बुझाने में वक्त लगने से लाखों का पेंट जलकर नष्ट हो गया। 

यह हादसा सुबह आठ बजे हुआ। पेंट से भरा कंटेनर खागा नेशनल हाईवे पर फर्राटा भर रहा था उस पर एशियन कंपनी का माल लोड था। कंटेनर बिठुर थाना क्षेत्र के शिवनगर के अशोक चौहान का है। जिसे उनका बेटा राहुल चौहान लेकर वाराणसी के लिए निकला था तभी कंटेनर से आग की लपटें उठने से कंटेनर में भरा पेंट जलने लगा।

कंटेनर के केबिल बाक्स में खराबी के कारण उस पर आग लग गगई। आग लगने से कंटेनर क पिछला हिस्सा जलने लगा। कंटेनर में आग लगने से गाड़ी में फंसे चालक और खलासी ने केबिन से कूदकर अपनी अपनी जान बचाई। आग की लपटों में घिरे कंटेनर के इंजन से धीरे-धीरे करके आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया।

ट्रैफिक को राह दिखाते नजर आए अरुण

कंटेनर में आग लगने से कनवार बार्डर पर अफरा तफरा मच गई। राहगीरों में भगदड़ मच गई। ऐसे में पुलिस को मशक्कत करते देखा गया। कोतवाली प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, यातायात नियंत्रित करने की कवायद में नजर आए। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सिराथू और मंझनपुर से आई दमकल गाड़ी

खागा नेशनल हाईवे पर दौड़ रहे कंटेनर पर आग लगने की जानकारी पर स्थानीय दमकल विभाग की सूचना पर फतेहपुर के साथ कौशांबी जिले के सिराथू व मंझनपुर दमकल की एक एक गाड़ी आग बुझाने को मौके पर बुलाई गईं। ताकि नेशनल हाईवे के आवागमन को सुरक्षित रखा जा सके। 

संबंधित समाचार