अयोध्या : पीएचसी की हालत जर्जर, दीवार पर पड़ा दरार, मुख्य भवन के ऊपर उगा पीपल का पेड़

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अयोध्या । 30 हजार की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए 15 साल पहले बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुर अब बदहाल है। पीएचसी की हालत जर्जर है। मुख्य भवन के ऊपर पीपल का पेड़ उगा है और तो और कर्मचारी आवास तक जर्जर हैं। एक साल पहले निर्मित बाउंड्री वाल तक फट गई है। अब ऐसे में यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

6897

सीएचसी पूरा बाजार के अंतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुर का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। ब्लॉक मुख्यालय से 11 और  मुख्यालय से 17 किलोमीटर पर स्थित इस पीएचसी का निर्माण जब हुआ था तो क्षेत्र के 30,000 लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलने की आस जगी थी। अब हालत यह है कि मुख्य भवन के ऊपर पीपल का पेड़ उगा है। डॉक्टरों के आवास पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। दरवाजे और खिड़कियों का पता नहीं है। कर्मचारी आवास की हालत बद से बदतर है। 1 वर्ष पहले बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ था जो फट गई है। और मुख्य मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े घास उग आए हैं जिससे अस्पताल तक पहुंचना कठिन काम हो जाए।

शांतिपुर निवासी रामशंकर वर्मा, सूबेदार ,राम मनोहर वर्मा , रामकिशोर पाल ,शिवनाथ वर्मा, बताते हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर है। डॉक्टर आवास कर्मचारी आवास पूरी तरह खस्ताहाल है। यहां इलाज तो दूर डाक्टर और कर्मचारी तक नहीं मिलते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अभी एक साल पहले बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ था जो फट गयी है। अस्पताल के निर्माण के दौरान क्षेत्रवासियों को यह उम्मीद जगी थी कि एक अच्छी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, लेकिन उस पर पानी फिर गया। इस संबंध में पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर अरुण वर्मा ने बताया कि जर्जर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी आवास, के मरम्मत लिए कोई लिखापढ़ी अभी नहीं किया गया है। शीघ्र ही मरम्मत आदि के लिए पत्र भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - झांसी : युवाओं के लिए जल्द खुलेगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर, सरकार ने किया एमओयू साइन

संबंधित समाचार