Etawah Murder : दो दिन से गायब युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या।
इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन से युवक गायब था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इटावा, अमृत विचार। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदयपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो वह लोग रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़े। जहां देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है कुछ देर में यह समाचार जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गया।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव की पहचान कराई गई शव की पहचान ग्राम नगला भिखन निवासी सनी और छोटू पुत्र रवि कठेरिया के रूप में की गई घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र कल शाम को लगभग 6:00 बजे से ही घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जिसे खोजने के लिए आसपास के कई गांव में पता किया गया पर उसकी कोई भी जानकारी नहीं हो सकी रात को पिता और उसके दोनों पुत्र सुबोध था।
विशाल लगभग 1:00 बजे सभी लोग घर पर लौट आए प्रातः 7:00 के आसपास पुराना फौजी होटल के मालिक का पुत्र राजकुमार ने जानकारी दी की तुम्हारा भाई रेलवे ट्रैक के किनारे मर्तक पड़ा हुआ है। जब वह लोग वहां पर पहुंचे तो उसके शव पर चोटों के निशान थे तथा सिर पर गोली लगी महसूस हो रही थी तथा उसकी एक आंख भी निकली हुई थी।
मृतक युवक का पूरा परिवार मजदूरी कर कर अपना जीवन यापन काट रहा था घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है मौके पर पहुंची जांच टीम तथा पुलिस द्वारा पूछताछ की गई और सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
