अयोध्या: अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली, भाजपा नेता की शिकायत का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव सुविधा के नाम पर अवैध वसूली के मामले में शिकायत मिलने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा नेता विशाल मिश्र के मांग पत्र का संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है।  

  at

उपमुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में भाजपा नेता विशाल मिश्र ने जनपद स्थित जिला महिला चिकित्सालय में प्रसुताओं से प्रसव सुविधा के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। मांग पत्र में उन्होंने कुछ प्रकरणों में सीएमएस की ओर से आरोपितों से स्पष्टीकरण मांगे जाने का भी जिक्र किया है। 

भाजपा नेता ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम रही है लेकिन जनपद में कुछ लोग सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर वसूली करने वाले लोग कदापि बख्शे नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: करोड़ों खर्च किए फिर भी गंदगी से पटे पड़े हैं पौराणिक कुंड, विकास के नाम पर सिर्फ हुई बंदरबांट

संबंधित समाचार