प्रयागराज: थाने के गेट पर खड़े वाहनों में लगी आग, चार ट्रक समेत कई छोटे वाहन जले
प्रयागराज/अमृत विचार। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बाहरगेट के बगल शुक्रवार को दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान थाने के बाहर खड़े कई वाहन आग की चपेट में आने जलने लगे। वहीं आग लपटों को देख अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घण्टों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नैनी इलाके में औद्योगिक क्षेत्र थाने के बाहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। शुक्रवार को दोपहर में लगी आग को जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते थाने के बाहर रखे गए वाहनों से आग की लपटों से घिर गए और चार ट्रक सहित कई कार और मोटर साइकिल जलकर राख हो गए।
फायरब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता को देखते हुए कई और गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया गया। छह दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। घटना के चलते थाने के बाहर घंटों अफरा तफरी का माहौल रहा।
इस घटना के बार मे एसीपी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना शॉट सर्किट से लगी है। बाहर खड़े वाहनों के टायर जल गए है। बाकी वाहनों की बॉडी सही है। आग की चपेट में आए यह वाहन चेकिंग के दौरान कागजात न मिलने या सड़क हादसे के बाद कब्जे में लेकर थाने के बाहर खड़ा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच : नदी किनारे खुले में नित्यकर्म करने गए युवक के हाथ को मगरमच्छ ने चबाया, अब है अस्पताल में भर्ती
