बहराइच : नदी किनारे खुले में नित्यकर्म करने गए युवक के हाथ को मगरमच्छ ने चबाया, अब है अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । मोतीपुर रेंज के बख्तावर गौडी गांव में शुक्रवार शाम को एक युवक खुले में नदी के किनारे नित्य क्रिया कर रहा था, तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने युवक के दाहिने हाथ को दबोच लिया। युवक ने संघर्ष करते हुए जान बचाई, उसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमई गौडी के निकट से घाघरा नदी बहती है। नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल काफी संख्या में पाए जाते हैं। ग्राम पंचायत के मजरा बक्तावर गौडी गांव निवासी सुरेश (28) पुत्र शत्रुधन खुले में नित्य क्रिया करने के लिए नदी के निकट गया था। नित्यक्रिया के दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने युवक के दाहिने हाथ को जबड़े में दबोच लिया। युवक ने पास में पड़े डंडे से वार कर मगरमच्छ से संघर्ष किया। जिससेमगरमच्छ नदी की ओर लौट गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्या टीम के साथ गांव पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया। इलाज के लिए वन क्षेत्राधिकारी ने ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : होम स्टे की सुविधा देने वाले घरों का होगा सर्वे, 11 नये होटलों के निर्माण की अनुमति प्रक्रिया में..

संबंधित समाचार