कौशांबी : मिट्टी के टीले में दबकर महिला की मौत, तीन घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मिट्टी का टीला ढहने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोखराज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि कसिया पश्चिम गांव निवासी नत्थी देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी और बिट्टू देवी घर की पुताई के लिए शुक्रवार को गांव के बाहर एक मिट्टी के टीले से मिट्टी खोदने गई थीं, तभी अचानक मिट्टी का टीला ढहने से चारों मलबे के नीचे दब गईं। 

मौर्य के अनुसार, आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक नत्थी देवी (40) की मौत हो चुकी थी। एसएचओ के मुताबिक, घायल महिलाओं को पास के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने कहा कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


ये भी पढ़ें -Odisha Train Accident : मायावती ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

संबंधित समाचार