बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। बरेली जंक्शन के पास शनिवार सुबह अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि सुभाषनगर में वीर भट्टी के पास रहने वाले एडमिन मसीह (50) शनिवार …

बरेली। बरेली जंक्शन के पास शनिवार सुबह अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि सुभाषनगर में वीर भट्टी के पास रहने वाले एडमिन मसीह (50) शनिवार सुबह छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। बरेली जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे एडमिन मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडमिन की मौत से उनकी पत्नी सुशीला व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार