महिला ने अपने मकान को लगाई आग, तीन बच्चों को कुएं में फेंका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/ मीरजापुर, अमृत विचार। संतनगर थाना क्षेत्र के पंजरा गांव में बीती देर रात महिला ने अपने खपड़ैल मकान में आग लगाने के बाद अपने छोटे छोटे तीन बच्चों को मकान के पास कुएं में फेंक दिया। जिसमें तीनो बच्चों की मौत हो गई है। दो बच्चों का शव बाहर निकाल लिया गया है। तीसरे का खोज जारी है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर एएसपी आपरेशन ओपी सिंह के साथ लालगंज थाना प्रभारी ज्ञानूप्रिया व संतनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है।

12 (22)

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजरा गांव निवासी अमरजीत कोल मेहनत मजदूरी करने के लिए मुंबई में गया हुआ है। घर पर तीन बच्चों के साथ पत्नी चंदा रहती है। बीती रात लगभग 12:00 बजे खपड़ैल मकान में आग लगाने के बाद कलयुगी मां चंदा ने नौ माह तक अपने गर्भ में रख कर पालने वाले तीनों बच्चों को मकान के पास कुएं में फेंक दी। जिसमें 7 वर्षीय पुत्र आकाश, ढाई वर्षीय कीर्ति व एक वर्षीय पुत्री अनु की मौत हो गई।  घटना की खबर सुबह होते ही क्षेत्र में फैल गई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मां चंदा को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी लालगंज, थाना प्रभारी संत नगर, एडिशनल एसपी ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : अग्नि पीड़ितों के पोंछे आंसू, मदद के लिए बढ़ाए हाथ

संबंधित समाचार