आजमगढ़ : आमने-सामने भिड़ी दो बस, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। शनिवार सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक प्राइवेट और एक रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। ये हादसा बगहीडांड़ पुल हुआ है। दुर्घटना के बाद यात्री बसों का शीशा तोड़कर बस से बाहर कूदे।

बगहीडांड़ पुल पर तेज रफ्तार से आ रही दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए और बस सवार घायल यात्रियों की मदद करने में जुट गए। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक दिन के दस बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ जा रही थी, जबकि आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते दोनों बस टकरा गई।

ये भी पढ़ें - CM योगी ने रोडवेज की 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली के लिए यूपी के सभी जिलों से सीधी सेवा शुरू

संबंधित समाचार