बरेली: पथरी का ऑपरेशन करने के बहाने निकाली किडनी, पीड़ित ने अब SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने शहर के निजी अस्पताल के डॉक्टर पर पथरी का ऑपरेशन करने के बहाने किडनी निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर आरोपी डॉक्टर व उसके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना हाफिजगंज के कुंवरपुर बंजरिया निवासी अहमद पुत्र मौला बख्श ने बताया कि 4 जनवरी 2013 को गांव के ही क्लीनिक पर पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया था, डॉक्टर ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में दिखाने को कहा। 6 जनवरी को डॉक्टर ने उसके दाहिने किडनी में पथरी का ऑपरेशन कर दिया। उसे 15 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रखा। उसके बाद उसकी छुट्टी कर दी। उसके कुछ दिन बाद उसके पेट मे फिर दर्द शुरू हो गया। 

उसने 17 अक्टूबर 2020 को अपना अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में डॉक्टर ने उसे बताया कि उसकी एक किडनी नहीं है। 29 जनवरी 2021 को उसने दूसरी जगह फिर अल्ट्रासाउंड कराया। उसमें भी डॉक्टर ने उसकी एक किडनी गायब होना बताया। अपने   गांव के डॉक्टरों को सारी बात बताई। गांव के डॉक्टरों ने उससे कहा कि वह जहां इसका ऑपरेशन किया उससे बात करने को कहा। वहां पर वह 10 फरवरी 2021 को अस्पताल गया और डॉक्टर को बताया कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में उसकी दाहिनी किडनी शरीर से निकाल ली गई है, जिसकी जानकारी उसे दो अलग-अलग जगह कराये गये अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से प्राप्त हुई।

उसने जब अपने ऑपरेशन का सारा रिकॉर्ड उक्त दोनों डॉक्टरों से मांगा तो दोनों डॉक्टर उस की बात सुनते ही घबरा गये और कहने लगे कि हमारे पास तुम्हारे ऑपरेशन का कोई रिकॉर्ड नहीं है। तुम लोग कल आना। अगले दिन के अखबार में योजनाबद्ध तरीके से उक्त अस्पताल ने यह सूचना प्रकाशित करवा दी कि सर्वजन को सूचित किया कि जनकपुरी स्थित 2016 तक का रिकॉर्ड खत्म कर दिया गया है। आज पीड़ित ने इस मामले में। एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: डीजे का विरोध करने पर पति-पत्नी को जमकर पीटा, गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार