बरेली: डीजे का विरोध करने पर पति-पत्नी को जमकर पीटा, गंभीर रूप से घायल
बरेली, अमृत विचार। बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में घर से सामने डीजे बजाने का विरोध करना पति-पत्नी को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से दोनों को घर में घुसकर पीटा, जिसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी रामजी गुप्ता के पड़ोसी नितिन गुप्ता के बेटे का शुक्रवार को दष्ठौन था। जिसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही डीजे भी मंगवाया। लेकिन नितिन ने डीजे रामजी गुप्ता घर के ठीक सामने लगा दिया और तेज आवाज में गाने बजाकर सभी डांस करने लगे। जिसका विरोध करने रामजी की पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई, लेकिन लोगों ने बीत बचाव करा दिया।
वहीं आज सुबह डीजे की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी नितिन और उसके परिवार के कई लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुए आए और रामजी के साथ ही उसकी पत्नी रेखा गुप्ता को जमकर पीटा। जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: साइकिल से जा रहा मजदूर को पिकअप ने रौंदा, मौके पर मौत
