बरेली: साइकिल से जा रहे मजदूर को पिकअप ने रौंदा, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साइकिल से घर जा रहे मजदूर को तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप मजदूर को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। थाना हाफिजगंज के रिछौला निवासी 45 वर्षीय मकसूद ठेली चलाने का काम करता था।

शुकवार को वह साइकिल से जा रहा था। गांव के पास ही तेज गति से जा रही पिकअप ने टक्कर  हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार