Women's Junior Hockey Asia Cup 2023 : महिला जूनियर एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंदा
भारत की ओर से अन्नू ने सर्वाधिक छह गोल किए
काकामिगहारा। भारतीय जूनियर हॉकी महिला टीम ने अपने महिला जूनियर एशिया कप 2023 अभियान की जोरदार शुरुआत करते हुए शनिवार को उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंद दिया। भारत की ओर से अन्नू ने सर्वाधिक छह गोल किए। मुमताज़ ख़ान और दीपिका ने चार-चार गोल किये, जबकि वैष्णवी विट्ठल फालके, सुनेलीता टोपो और दीपिका सोरेंग ने दो-दो गोल जमाये। नीलम और मंजू चौरसिया ने एक-एक गोल का योगदान दिया।
Annu is the player of the match for scoring 6 goals against Uzbekistan.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsiaCup2023 pic.twitter.com/MPJicvY5So
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 3, 2023
पुरुष जूनियर टीम के एशियाई चैंपियन बनने के दो दिन बाद अपना अभियान शुरू करने वाली जूनियर महिलाओं ने मुकाबले की शुरुआत फ्रंट फुट पर की। फालके ने तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत का खाता खोला, जबकि मुमताज़ ने तीन मिनट बाद फील्ड गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले अन्नू ने भी मैच में अपना पहला गोल कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी मुकाबले पर अपना दबदबा कायम रखा और टोप्पो, चौरसिया, सोरेंग एवं अन्नू के गोलों की मदद से अपनी बढ़त 10 गोल तक बढ़ा ली।
India cruises in the first half with a huge lead over Uzbekistan.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 3, 2023
How much will they end up scoring in the second half??🤔
Watch the action unfold live on https://t.co/pYCSK2hYka app.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsiaCup2023 @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/n2uuCecDjq
हाफ टाइम से पहले मज़बूत बढ़त लेने के बावजूद भारतीय महिलाओं ने बेबस नज़र आ रहे उज़्बेक रक्षण पर कोई तरस नहीं खाया और गोल की बारिश जारी रखी। तीसरे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जबकि अन्नू ने दो और फील्ड गोल करके भारत की बढ़त 13-0 की। मुमताज़ और दीपिका ने क्वार्टर की समाप्ति से पहले अपना-अपना दूसरा गोल करते हुए इस बढ़त को 15 गोल परक पहुंचा दिया। चौथे क्वार्टर में नीलम (47वां मिनट) ने अपना खाता खोला, जबकि दीपिका और मुमताज़ ने भी एक-एक गोल दागा।
A glorious start to our campaign as India convincingly secured a victory against Uzbekistan in the Women's Junior Asia Cup 2023. #HockeyIndia #IndiaKaGame #AsiaCup2023 pic.twitter.com/4FGK14CXtT
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 3, 2023
अन्नू ने 51वें मिनट में पेनल्टी पर स्कोर करते हुए अपने छह गोल पूरे किये। फालके ने भी 56वें मिनट में अपना दूसरा गोल जमाया। मैच खत्म होने से पहले दीपिका (56वां मिनट) और मुमताज़ (60वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाकर मुकाबले का ज़ोरदार अंत किया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला सोमवार को मलेशिया से होगा।
