Unnao Fire : Lucknow-Kanpur हाईवे स्थित जाजमऊ पुल पर कार में लगी आग, यातायात थमा, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में जाजमऊ पुल पर कार में लगी आग।

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित जाजमऊ पुल पर कार में आग लग गई। आग लगने से धूं-धूंकर जलने लगी।

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ-कानपुर हाइवे स्थित जाजमऊ पुल पर शुक्रवार देररात कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें देख कार सवार दो युवकों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस दौरान कार धू-धूकर जल गई। बीच सड़क पर कार जलने से यातायात थम गया। सूचना पर जाजमऊ चौकी पुलिस पहुंची और दमकल को सूचना दी। इसके बाद आग बुझ सकी और यातायात सामान्य हो सका। 

शुक्रवार देर रात कानपुर से लखनऊ की ओर एक कार जा रही थी। जैसे ही हाइवे स्थित गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत जाजमऊ पुल पर पहुंची तभी कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। धुआं उठता देख उसमें सवार गोंडा जिला के थाना खोडारे निवासी ईशरार अहमद पुत्र अब्दुल जब्बार व उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धू धूकर जल गई।

बीच हाइवे पर कार जलने से कानपुर से लखनऊ जा रहे वाहन जहां के तहां रुक गए। आग की जानकारी जाजमऊ चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने दमकल को सूचना दी। देररात पहुंची दमकल ने आग बुझाई। इसके बाद कार को हाइवे से किनारे करवाया गया। इसके बाद वाहन लखनऊ की ओर रवाना हो सके। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

संबंधित समाचार