लखनऊ : दरगाहों और मदरसों में भी होगा योग दिवस का आयोजन, 900 जगहों को किया गया चिन्हित

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में स्थित मदरसों और दरगाहों पर योग का कार्यक्रम होगा। 21 जून यानी योग दिवस पर दरगाहों और मदरसों पर योग कराया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अभियान चलाकर करीब 900 जगहों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसके लिए करीब 400 प्रमुख लगाये गये हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मदरसों में योग दिवस मनाया जा चुका है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब दरगाहों और मजारों पर योग दिवस पर योगाभ्यास कराया जायेगा। सरकार की मंशा है कि सभी को योग का संदेश दिया जाये। लोग योग से जुड़ें, जिससे शरीर और मन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा सके।

ये भी पढ़ें - हापुड़ : बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई को जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार