रामपुर : डीसीएम ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीसीएम समेत चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मच गया। 
       
शनिवार को क्षेत्र के पटिया गांव निवासी 45 वर्षीय नंदराम साइकिल द्वारा सुबह 11 बजे अपने खेत से वापस घर लौट रहा था। मिलक पटवाई मार्ग पार करते समय मुर्गे से भरी तेज रफ्तार डीसीएम ने नंदराम की साइकिल को रौंद दिया। हादसे में नंदराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मिलक-पटवाई मार्ग जाम हो गया।

 नंदराम की मौत की सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। चीखपुकार के साथ हंगमा काटना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान सत्यवीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मृतक के परिजनों को समझाया। डीसीएम एवं चालक को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र को छोड़ गया है। जिनमें पुत्र एवं एक पुत्री विवाहित है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : शादी के तीन महीने बाद ही कर दी विवाहिता की हत्या, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार