बरेली: मौसम में बदलाव से 7 से 14 तक पारा करेगा परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवा से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 से 14 जून के बीच तापमान के चरम पर रहने की संभावना है। 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

14 जून तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार हो सकता है। 15 जून को बारिश से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होने की संभावना है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी रहेगा। आने वाले सप्ताह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ डा. रंजीत सिंह ने बताया कि गन्ने की फसल की सिंचाई करने से लागत बढ़ सकती है। आम की फसल पक कर बाजार में आने की संभावना है।

ये भी पढे़ं- 

संबंधित समाचार