बरेली: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सीबीगंज इकाई का किया गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सीबीगंज इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसमें धीरेंद्र गंगवार को सीबीगंज इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही राजेश शर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, रवि गुप्ता व श्यामवीर सिंह को महामंत्री, विनीत कुमार को युवा अध्यक्ष बनाया गया। 

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़का चला रहा है। सीबीगंज में व्यापार मंडल की नई इकाई बनने से व्यापारियों का किसी भी तरह से शोषण होने नहीं दिया जाएगा। 24 घण्टे व्यापारियों के लिए मंडल खड़ा है। इस दौरान अनुज गुप्ता, अमित अग्रवाल,जसपाल सिंह बग्गा, देवेंद्र पाल सिंह, हर्ष अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, अधीर सक्सेना, जवाहरलाल, ज्ञानप्रकाश लोधी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल गंगवार ने किया।

ये भी पढे़ं- बरेली: लापरवाही का ये आलम, 2 घंटे तक दर्द से तड़पती गर्भवती को देखा नहीं

 

संबंधित समाचार