देहरादून: बाल सुधार गृह में भी नहीं सुधरा, दोबारा दी बेटी के धर्मांतरण कराने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद होने के बावजूद एक किशोर में सुधार तो हुआ नहीं इसके उलट उसके हौंसले और बुलंद हो गए। बाल सुधार गृह से छूटकर आया तो वह किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी की मां को धमकी दी कि वह किशोरी को भगा ले जाएगा और उसका धर्म परिवर्तन कराएगा।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पूर्व किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि किशोर उनकी बेटी को अपने साथ अजमेर ले गया। वहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो दोनों को अजमेर से बरामद कर लिया गया। आरोपी ने किशोरी को पहले अपना नाम राहुल बताया था। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। वहां से जमानत पर किशोर बाहर आया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसने फिर से वही हरकत करनी चाही।

और उसने धमकी दी कि वह फिर से उनकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। वह उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराएगा। आरोप है कि किशोर ने किशोरी को दूसरे शहर ले जाकर बेचने की भी धमकी दी। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को दोबारा बाल सुधार गृह भेज दिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर फिर से उसे रोशनाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।

संबंधित समाचार