अयोध्या : 1115 ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 652 ने छोड़ी
अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को छह केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई। इसमें 37 विषयों में कुल 1767 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसके सापेक्ष 1115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, पीएचडी कोर कमेटी के सदस्य प्रोफेसर शुतोष सिन्हा, प्रोफेसर चयन कुमार मिश्र, प्रोफेसर अशोक कुमार राय व समन्वयक प्रोफेसर फारूख जमाल द्वारा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा पारदर्शीपूर्ण होती हुई पाई गई। समन्वयक ने बताया पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में छह केन्द्र बनाये गए। जिनमें 37 विषयों में कुल 1115 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इसमें फेलोशिप पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से औपबंधित छूट प्रदान की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। छह परीक्षा केन्द्रों पर 9 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। इनकी निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराई गई।
ये भी पढ़ें -अयोध्या की प्रवेश सीमा पर बनने वाले श्रीराम व गरुण द्वार के लिए हुआ भूमि अधिग्रहण
